आसींद में भाजपा ने अपना स्थापना दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया

Update: 2025-04-06 14:36 GMT
आसींद में भाजपा ने अपना स्थापना दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया
  • whatsapp icon


आसींद मंजूर आसींद कस्बे में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस मदन नंदन हाउस आसीन्द पर विधायक जब्बर सिंह सांखला भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फोजमल गुर्जर कार्यक्रम संयोजक श्रवण लाल साहू के सानिध्य में मनाया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने बताया कि आसींद नगर में भाजपा के 46 में स्थापना दिवस के उपलक्ष पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के हर घर झंडा लगाने का अभियान चलाया जाएगा एवं पार्टी के व्योवर्द्ध कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन के नीति नीति की जानकारी दी जाएगी।

विधायक जबर सिंह सांखला ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं के बदौलत जिन्होंने दिन-रात एक करके अपने खून पसीने से इस पार्टी को सींचा है आज इस अवसर पर उन सभी को मैं नमन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय विचारों के साथ चलने वाली पार्टी है। इसमें छोटे कार्यकर्ताओं को भी मौका आने पर बड़े पद का दायित्व मिलता है।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

इस मौके पर न पा उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चुंडावत पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेद सिंह चुंडावत, महिला मोर्चा कैलाश कंवर देथा, नगर मंत्री लीला वैष्णव, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा डांगी महामंत्री श्रवण लाल साहू, प्रहलाद राय शर्मा, चुन्नी लाल खटीक, जगदीश गर्ग, पूर्व भारत विकास परिषद अध्यक्ष कैलाश चंद्र तोषनीवाल आई टी सेल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा सचिन तोषनीवाल, रमेश चंद्र टेलर, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परसराम सोनी पूर्व जिला मंत्री गोपाल सिंह चुंडावत भारत विकास परिषद प्रांतीय ग्राम प्रमुख ज्ञानचंद हरवानी, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ताराचंद खटीक संदीप टेलर, अर्जुन डांगी सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Tags:    

Similar News