खेत में अचेत पाए गए व्यक्ति की अस्पताल में मौत

Update: 2026-02-13 09:19 GMT

भीलवाड़ा। खायड़ा ग्राम में कल रात सांवर लाल पिता मांगी लाल बैरवा (39) खेत में अचेत अवस्था में पाया गया। वह अपने भाई भेरू लाल के साथ फसलों की पिलाई करने गया था। इस दौरान सांवर मोटर चालू करने गया और देर तक वापस नहीं आया।

भेरू लाल जब उसे देखने गए तो सांवर लाल अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसे अल सुबह करीब 4.50 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाने के एएसआई अनवर हुसैन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की।

Tags:    

Similar News