भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आकोला में बैठक आयोजित

Update: 2024-09-21 14:46 GMT

आकोला (रमेश डाड) भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत् भाजपा नंदराय मंडल के शक्ति केंद्र आकोला गेगा का खेड़ा के नौ बूथों की बैठक मंडल प्रवासी नागेंद्र सिंह राव के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में नमो एप डाउनलोड करवाकर भाजपा की रीति नीति में निष्ठा रखने वाले कई लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक प्रियदर्शी पारीक, गोपाल शर्मा, विकास पाराशर, देवेंद्र तेली, श्याम लाल भाट, बालकिशन पंचोली, रामेश्वर तेली, राकेश वैष्णव, गोपाल व्यास, बालू लुहार, सांवर धोबी, भेरू तेली, राजू भाट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar News