राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान इंटक के नेतृत्व में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
भीलवाड़ा -राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के आवाहन पर आज हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान इंटक के संरक्षक कैलाश व्यास एवं जिला अध्यक्ष दीपक व्यास के नेतृत्व में संयुक्त श्रमिक संगठनों जिसमें सीटू एटक एचएमएस ने भीलवाड़ा जिले में संचालित टेक्सटाइल एवं औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं कमठाना श्रमिकों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड निरस्त करने ,मजदुरो की वेतन बढ़ोतरी एवं भीलवाड़ा जिले में कार्यरत हजारों श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया जिसमें सभी श्रमिकों को उचित वेतन एवं अन्य सुविधाएं मिले इसकी मांग की एवं साथ ही भीलवाड़ा क्षेत्र में कार्यरत हजारों कमठाना श्रमिकों को मजदूर डायरी से मिलने वाले लाभ दिलाने की व्यवस्था करवाने की मांग भी रखी गई।
ज्ञापन देने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटू सिंह पुरावत, कन्हैयालाल शर्मा, सहित सीटू यूनियन के कॉमरेड ओमप्रकाश देवानी, एटक यूनियन के ओम प्रकाश शर्मा, गुलाम सरवर एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित, भीलवाड़ा प्रोसेस के अध्यक्ष सांवर दरोगा, आरएसडब्ल्यूएम श्रमिक संघ मंडपम महामंत्री नंदलाल गाडरी, डूंगर सिंह राठौड़, खारी ग्राम के अध्यक्ष किशन सिंह, महामंत्री केसर सिंह, भीलवाड़ा वस्टेड अध्यक्ष कालू लाल बलाई, मॉडर्न वस्टेड महामंत्री गोपाल तेली, बिजली कर्मचारी संघ के ओमप्रकाश वैष्णव, सहित राजेंद्र सिंह, रामराज मीणा, मेवाराम खोईवाल, भेरूलाल पारीक, सत्यनारायण सेन, हरकचंद कोठारी, रामेश्वर माली, जगन्नाथ सिंह, भारत सिंह एवं महिला प्रतिनिधियो सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे।