टूटी सड़क पर केक काटकर किया विरोध प्रदर्शन, जनप्रतिनिधि पर धन प्रतिनिधि ने लगाया आरोप

Update: 2026-02-12 09:56 GMT

 भीलवाड़ा |आज दोपहर 1:30 नेता प्रतिपक्ष नगर निगम धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल के सानिध्य में स्थानीय नागरिकों दुकान मालिकों ने मिलकर के होटल हर्ष पैलेस से टूटी सड़क का केक हाथ में लेकर के टूटी सड़क सही करो हमारी मांगे पूरी करो हैप्पी बर्थडे टूटी सड़क के नारे लगाते हुए अगले चौराहे तक पहुंचने के बाद सीवरेज के चेंबर के ऊपर केक काटा और प्रशासन हाय हाय जन प्रतिनिधि हाय हाय के नारे लगाए

नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने संबोधित करते हुए कहा कि अमृत 2 योजना में सड़क को खोदा गया और जो डामर डाली गई पहली बरसात में ही बह गई आज 2 वर्ष होने के बावजूद इस सड़क का दूरीस्तीकरण नहीं किया गया है आमजन परेशान हो रहा है मिट्टी में जीवन जीना पड़ रहा है यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ने कहा कि वर्तमान में सभी जनप्रतिनिधि धन के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं जनता के दुख तकलीफों की उन्हें कोई चिंता नहीं है आज पुराना आरटीओ ऑफिस रोड जो पश्चिम क्षेत्र के आने-जाने नागरिकों की मुख्य सड़क है इस सड़क पर उपमहापौर का कार्यालय भी है इसके बावजूद यह सड़क तैयार नहीं हो रही है जनता मिट्टी और धूल से अस्थमा की शिकार हो रही है टूटी सड़क पर चलने की वजह से स्लिप डिस्क जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रही है प्रशासन से मांग करते हैं कि इस सड़क को तुरंत सही करवाया जाए

प्रदर्शन में पुष्कर पारीक कुणाल सिंह पवार निसार सिलावट बकसू राम गुर्जर शंभू लाल शर्मा गोपाल लाल शर्मा मोहम्मद इरफान अंसारी भरत बैरागी रवि पवार पार्षद वसीम शेख इरशाद वसीम कुरेशी शाहिद स्थानीय नागरिक दुकानदार उपस्थित थे

Similar News