रीको भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 7 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन; 23 पदों में भी हुई बढ़ोतरी
भीलवाड़ा हलचल राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (RIICO) में विभिन्न संवर्गों में चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। रीको प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 7 मार्च 2026 कर दिया है। इसके साथ ही, अलग-अलग संवर्गों में कुल 23 नए पद भी जोड़े गए हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं के लिए चयन के अवसर बढ़ गए हैं।
इन पदों में की गई है वृद्धि
पदों के नए वर्गीकरण के अनुसार, चार प्रमुख संवर्गों में रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है:
कनिष्ठ विधि अधिकारी (JLO): सर्वाधिक 10 पदों की वृद्धि।
निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय: 11 नए पद जोड़े गए।
सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय: 1 पद की बढ़ोतरी।
प्रारूपकार (Draftsman): 1 पद बढ़ाया गया।
रीको की इस भर्ती में आवेदन की तिथि बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा जो किन्हीं कारणों से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। इच्छुक अभ्यर्थी अब संशोधित तिथि 7 मार्च तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
