महिला सशक्तिकरण व फाग उत्सव की धूम

By :  vijay
Update: 2025-03-06 12:32 GMT

भीलवाड़ा | सिंधु महिला समिति द्वारा एक निजी रिसोर्ट में महिला सशक्तिकरण तथा फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माया संत उपस्थित थी जिनका स्वागत वंदना त्रिलोकानी ने भजन द्वारा किया । माया संत ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार प्रकट किये तथा महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ाने हेतु प्रेरणा दी। कार्यक्रम में रश्मि भगतानी और मधु फगनानी द्वारा राधा कृष्ण रूप में फाग नृत्य प्रस्तुत किया गया ।तथा समिति की महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया गया। पूर्व अध्यक्षा सरला नथरानी और चित्रा बदलानी द्वारा विचार प्रकट किए गए तथा कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा पूजा छाबड़ा और उषा बच्चानी द्वारा किया गया। रिया खेराजानी व वर्षा मोटवानी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नाट्य प्रस्तुत किया गया। भारती दरयानी ,प्रीति झुरानी, वर्षा बत्रा ,मनीषा बत्रा, साक्षी बत्रा, हेमा लालवानी, स्वाति बिनवानी आदि ने महिलाओं के विभिन्न स्वरूपों को प्रस्तुत किया। अंत में कौशल्या राजानी, कांता लालवानी,कोमल चन्दनानी द्वारा सबका आभार प्रकट किया गया।

Similar News