अवैध पिस्तौल और 5.43 लाख रुपए बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Update: 2025-07-16 18:30 GMT

उदयपुर  हिरण मगरी थाना पुलिस ने बुधवार को  तस्कर को गिरफ्तार  कर के पास से अवैध पिस्तौल और 5.43 लाख रुपए बरामद किए गए। थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) के सहयोग से यह कार्रवाई की।


आरोपी के खिलाफ पहले से तीन और मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी भजनलाल (21) पुत्र भागीरथ विश्नोई निवासी करड़ा (जालौर) को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी पुलिस थाना करड़ा टीम पर जानलेवा हमला और कैम्पर लूट के मामले में वांछित था। इधर-उधर छिपकर फरारी काट रहा था। आरोपी 5.43 लाख रुपए से 2 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा खरीदने की तैयारी में था। एक अवैध देसी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। साथ ही चोरी की क्रेटा कार भी जब्त की है।

Similar News