अशोक गहलोत बोले- “राज्य सरकार के पास कोई ताकत नहीं, जनता को राहत नहीं मिल रही”

By :  vijay
Update: 2025-10-08 11:46 GMT


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के पास खुद की कोई ताकत नहीं बची है। मुख्यमंत्री तो दूर, आज विधायक और सांसद की भी सुनवाई नहीं हो रही है। अगर उनकी बात नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता की परेशानियों का समाधान कैसे होगा।

गहलोत बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में बिहार रवाना हुए। उदयपुर एयरपोर्ट से चित्तौड़गढ़ होते हुए देवरी के पास उन्होंने मीडिया से बात की।

उन्होंने SMS अग्निकांड का उदाहरण देते हुए कहा कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई, लेकिन प्रशासन की ओर से परिजनों को कोई मदद नहीं मिली। “इतना बड़ा मिसमैनेजमेंट मैंने अपने जीवन में नहीं देखा। परिजन अपने मृतकों की लाशें तक नहीं पहचान पाए। बहुत बुरी लापरवाही हुई है।”

राजनीतिक माहौल पर गहलोत ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को राहुल गांधी की यात्रा से अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “कल मैं बिहार पहुंचूंगा और स्थिति का जायजा लूंगा। राहुल गांधी की यात्रा के कारण जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया है। मुझे विश्वास है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।”

Similar News