यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भीम में

By :  naresh
Update: 2024-04-19 14:01 GMT

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ के समर्थन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भीम विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चित्तौरगढ़ लोकसभा में सभा व रोड़ शो करके हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र के भीम विधानसभा में शनिवार 3 बजे लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे उसके बाद जोधपुर आगे के कार्यक्रम में प्रस्थान करेंगे।

इस सभा की तैयारियों को लेकर भीम विधायक व लोकसभा संयोजक हरि सिंह रावत वीरेंद्र सिंह चौहान मान सिंह बारहठ पूर्व सांसद पुष्प जैन राजेन्द्र मेवाड़ा रामलाल जाट मनोज पारिख नरेश पालिवाल सहित जिला पदाधिकारी सभा स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए देर रात तक लगे रहे ।

Similar News