भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

By :  vijay
Update: 2026-03-29 15:30 GMT

नाथद्वारा ।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में सांसद सीपी जोशी रविवार शाम नाथद्वारा पहुँचे व श्रीनाथजी के दर्शन किए । राजसमंद की यात्रा पर आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने शाम को नाथद्वारा पहुँच प्रभु श्रीनाथजी की भोग आरती के दर्शन किए ।

मोती महल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीपी जोशी ने देश में एलपीजी गैस व पैट्रोल डीजल की स्थिति पर प्रकाश डाला व देश प्रदेश की जनता से प्रधानमंत्री की बात पर भरोसा करते हुए आश्वस्त होने को कहा, उन्होंने बताया कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है लेकिन कुछ लोग काला बाजारी कर रहे है वहीं कुछ लोग इसे लेकर भय का माहौल बना रहे हैं जबकि स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है और अन्य पड़ोसी देशों की अपेक्षा हम बेहतर स्थिति में है।

इस लिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है साथ ही संयम से काम लेने की भी आवश्यकता है।

इस दौरान मंदिर मंडल के कैलाश पालीवाल द्वारा उन्हें भगवत गीता भेंट कर उनका स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, महामंत्री प्रदीप काबरा, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल उपाध्याय सहित संगठन के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar News