आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-03-30 10:34 GMT

राजसमंद । अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में उठ रही आवाज के बीच राजसमंद में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी है। सोमवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एकत्रित हुईं और अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

प्रमुख मांगें और चेतावनी:

कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गई हैं:

राजकीय सेवा का दर्जा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।

न्यूनतम वेतन: मासिक वेतन कम से कम ₹18,000 तय किया जाए।

रिटायरमेंट लाभ: सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान और पेंशन की सुविधा लागू हो।

बकाया भुगतान: मानदेय का एकमुश्त भुगतान करने के साथ ही टीए-डीए और अन्य बकाया राशि जल्द जारी की जाए।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी वाजिब मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में जिलेभर से आई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News