राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस जवानों और बच्चों का पूर्वाभ्यास, जिला कलक्टर ने किया अवलोकन

By :  vijay
Update: 2025-01-10 13:52 GMT
  • whatsapp icon

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

पुलिस जवानों और बच्चों का पूर्वाभ्यास, जिला कलक्टर ने किया अवलोकन

उदयपुर, 10 जनवरी। मेवाड़ की धरा पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण उत्साह-उल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर के महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउण्ड) में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं पुलिस के जवान तथा स्कूली बच्चों की टुकड़ियां परेड, बैंड परेड आदि का जमकर अभ्यास कर रही हैं।

जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने शुक्रवार को गांधी ग्राउण्ड पहुंच कर तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूर्वाभ्यास का भी अवलोकन किया। पुलिस व होमगार्ड जवानों ने सधे हुए कदमों के साथ परेड का अभ्यास किया। वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी बैण्ड वादन सहित अन्य गतिविधियों का अभ्यास किया। इस दौरान डीआईजी स्टाम्प राजीव द्विवेदी, जिला आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा सहित पुलिस, शिक्षा तथा खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Similar News