मुख्यमंत्री शर्मा को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी

By :  prem kumar
Update: 2025-03-28 11:30 GMT
मुख्यमंत्री शर्मा को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी
  • whatsapp icon

बीकानेर.  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को  जान से मारने की एक बार फिर धमकी मिली है। प्रथम दृष्टया धमकी भरा यह कॉल बीकानेर जेल से किया गया है। इसे लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई और जेल परिसर में तलाशी अभियान जारी है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस धमकी के पीछे जेल में बंद एक कैदी की मंशा जेल प्रशासन में फेरबदल कराने की हो सकती है ताकि सख्त अधिकारियों को हटाया जा सके। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी पहले दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 21 फरवरी को दौसा जेल से कॉल कर उन्हें धमकी दी गई थी। वह कॉल पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहे एक कैदी ने किया था। दोनों ही मामलों में पॉक्सो केस में बंद कैदियों का हाथ था।  

जेलों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के कड़े निर्देश 

इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गृह विभाग कि बैठक में प्रदेशभर की जेलों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर जेल के अंदर किसी भी तरह की अवैध सामग्री पाई जाती है तो संबंधित जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा सभी जेलों में नियमित रूप से पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में औचक तलाशी अभियान चलाया जाए। अगर कोई नेटवर्क अवैध सामग्री पहुंचाने में शामिल पाया जाता है तो उस पर FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Similar News