भीलवाड़ा। जिले की बिजोलिया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी बूंदी जिले के लंबा पीपल निवासी अजय सिंह पुत्र हनुमान सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी करीब 18 महीनों से फरार था। बता दे कि इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है।
इस मामले में थी तलाश
31 अगस्त 2024 को बिजोलिया निवासी मांगीलाल शर्मा पुत्र कल्याणलाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 30 अगस्त 2024 को वह विन्ध्यावासनी माताजी के मंदिर, बिजौलिया के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दर्शन करने गया था। वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए।
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शेष फरार आरोपी अजय सिंह राजपूत को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।