मदार-उदयपुर ट्रेन को नहीं मिला सिग्नल, दस मिनिट खड़ी रही
By : bhilwara halchal
Update: 2025-05-14 08:36 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। मदार जंक्शन से उदयपुर जाने वाली ट्रेन सुबह सिग्नल मिलने के इंतजार में दस मिनिट तक अजमेर तिराहे के पास खड़ी रही। उधर, ट्रेन रुकने के साथ ही आस-पास मौजूद लोग वहां जुट गये, जो किसी हादसे को लेकर आशंकित थे।
मिली जानकारी के अनुसार, मदार जंक्शन से उदयपुर जाने वाली ट्रेन भीलवाड़ा स्टेशन के आउटर के बाहर अजमेर चौराहे के नजदीक रुक गई। इसका कारण सिग्नल नहीं मिलना बताया गया। इस बीच, वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोग हादसे की आशंका के चलते जुटे। बाद में दस मिनिट खड़ी रही ट्रेन सिग्नल मिलने के बाद भीलवाड़ा स्टेशन पहुंची।