पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पालिका अध्यक्ष तेली का किया सम्मान

Update: 2026-02-05 14:58 GMT

गंगापुर (दिनेश लक्षकार) |गंगापुर नगरपालिका में आज वर्तमान मंडल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली के पहले 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित करने पर साफा बंधवाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली और अधिशासी अधिकारी करणी सिंह सौदा ने सफाई जमादार राहुल हरिजन की स्वास्थ्य निरीक्षक पद पर पदोन्नति को लेकर प्रमाण पत्र भी दिया । इसी के साथ अनुकंपा नियुक्ति को लेकर रंजना हरिजन को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पार्षद हरीश श्रोत्रिय के साथ पालिका के सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News