रंगीलों राजस्थान’’ राज्य कला प्रदर्शनी का समापन कल 3 मार्च को

भीलवाड़ा -स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं जिला प्रशासन भीलवाड़ा के सहयोग से चल रहे पाँच दिवसीय राज्य कला प्रदर्शनी ’’रंगीलों राजस्थान’’ का समापन कल दिनांक 3 मार्च 2025 को सांय 5 बजे ग्रामीण हाट कला दीर्घा में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जसमीत सिंह सन्धु, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठीया, पद्मश्री जानकीलाल भाँड, विधायक अशोक कोठारी, टीसी छाबड़ा, एल.एन. डाड की उपस्थिति में होगा।
जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि कल 03 मार्च को सांय 5 बजे समापन समारोह में आमंत्रित अतिथियों द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही रमा कत्थक संस्थान द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा।
वरिष्ठ चित्रकार सत्यनारायण सोनी द्वारा लाईव डेमोस्ट्रेशन एक्रेलिक माध्यम में ’गणगौर’ की सवारी की सुन्दर कलाकृति का निर्माण कर सोनी द्वारा रंग संयोजन, टेक्चर आदि की जानकारी दी। इस कला प्रदर्शनी में पूरे राजस्थान के वरिष्ठ व युवा कलाकार में आरती शर्मा, अभय भारी, ऐश्वर्या यादव, अमित सोलंकी, अंजलि सुथार, अंकित बैरवा, अन्नु प्रजापत, अनुष्का पाराशर, अनुराग मेहता, बबलु रेगर, बालकिशन जांगिड़, भुवि केशवानी, देवेन्द्र खारोल, धनीष्ठा चपलोत, दिलीप डामौर, दुर्षित भास्कर, जी.एस. पंवार, गीताजंलि वर्मा, कपिल खन्ना, गोपाल दास, हेमराज मीणा, इकबाल हुसैन, जयराज सिंह चौहान, झलक रानी, ज्योति पारीक, किशन खटीक, लक्ष्मी नारायण वर्मा, मदन लाल राजोरिया, माही मुन्दड़ा, मनाली अग्रवाल, मनदीप शर्मा, मन्जु मिश्रा, मयंक शर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, मुक्ता गुप्ता, नारायण सुथार, नेहा सोनी, नितिन सेन, पंकज सिसोदिया, पप्पू लाल कुमावत, पायल पाटीदार, राजदीप शर्मा, रवि कुमावत, रेखा शर्मा, रोहित ठठेरा, संजय सेठी, सत्यनारायण सोनी, सतीश विश्वकर्मा, सीमा सांखला, शांतिलाल गाडरी, शुभम शर्मा, सुमित गुर्जर, सुनिल जांगिड़, सुशील सोनी, उमंग उपाध्याय, विश्वास पत्रिया, आयुष राठौड़िया, कैलाश पालिया, शुभम सोनी की कृतियां दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।