आलोली गांव में समस्त रैगर समाज की ओर से बाबा रामदेव जी की भजन संध्या आयोजित
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा के आलोली गांव में समस्त रैगर समाज द्वारा बाबा रामदेव की भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में दूर-दराज से साधु संतों का आगमन होगा। भजन संध्या का संचालन 108 लादूराम महाराज काछोला की अध्यक्षता में किया जाएगा। संत महात्मा गणेश वंदना, सत्संग महिमा, गुरु महिमा और ईश्वर महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर, सांसद मोतीलाल सिंघानिया, राजस्थान प्रांतीय रैगर महासभा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया और अन्य समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।