महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन युवा प्रतिभा सम्मान समारोह 30 मार्च को
निम्बाहेड़ा।
जैन जागृति सेंटर, निम्बाहेड़ा की साधारण सभा की बैठक संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में 31 मार्च, मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं संस्था की गतिविधियों व भावी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व संध्या पर 30 मार्च, सोमवार को सायं 7.00 बजे स्थानीय श्री राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर आदर्श कॉलोनी में निम्बाहेड़ा तहसील क्षेत्र के जैन परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए जैन युवा प्रतिभा सम्मान समारोह ,महिला चौबीसी गीत व वर्षी तप आराधकों के बहुमान का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
जैन जागृति सेंटर के सचिव प्रकाश चेलावत ने बताया कि इस वर्ष जैन युवा प्रतिभा सम्मान समारोह व कार्यक्रम के लाभार्थी समाजसेवी हरिसिंह, अतुल, आशीष, अर्हम बोड़ाना एवं परिवार रहेंगे।
अतुल सेठिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में जैन जागृति सेंटर द्वारा तहसील क्षेत्र में निवासरत जैन परिवारों की निर्देशिका "जैन पुष्प" के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया जाएगा।
बैठक में प्रकाश चेलावत, विरेश चपलोत, अतुल सेठिया, कुलदीप नाहर, आशीष बोड़ाना, प्रवीण सिंघवी, मनीष जैन, दीपक सगरावत,भोपाल सिंह बोड़ाना आदि सदस्य उपस्थित थे।
