शीतला माता का पूजन हर्षोल्लास के साथ मनाया

Update: 2026-03-11 12:33 GMT

 

चित्तौड़गढ़ के घोसुण्डा कस्बे में 11,मार्च 2026 बुधवार को सभी मातृशक्तियों एवं महिला मंडल घोसुण्डा ग्रुप की महिलाओं ने शीतला माता का पूजन किया। इस अवसर पर संतोष खोईवाल ने बताया कि शीतला माता मंदिर बस स्टैंड एवं महादेव मंदिर खटीक समाज के पास शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने दही चावल का ओल्या लापसी ढोकला की थाल सजा कर माता को भोग लगाकर सुख,शांति समृद्धि एवं शीतलता की मंगल कामनाएं की।

ग्यारह मार्च को शीतला सप्तमी का सर्वश्रेष्ठ दिन है आज करें पूजा आराधना,गूंजे भजन गीतों की आवाज मातृशक्तियों द्वारा माता को चढ़ाते ठंडा प्रसादी का भोग शीतला माता की भक्ति की शक्ति आ आया शुभ संयोग हर घर हर परिवार में रहे सुख शान्ति समृद्धि का वास जन जन को मिले सौम्यता शीतला का हो आभास मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि शीतला माता पूजन आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़ भाग लिया और भव्य तरीके से शीतला माता का पर्व मनाया गया।

Similar News