मोही में रात्रि चौपाल गुरुवार को
By : naresh
Update: 2024-05-22 14:24 GMT
राजसमंद। तहसील के ग्राम मोही ग्राम पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित चौक में गुरुवार 23 मई को शाम 7 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। रात्रि चौपाल में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान करेंगे। जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल का सफल आयोजन करने एवं प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए