अधिग्रहण पर आपत्ती नही, लेकिन किसानों के कुएं बचाएं जाए
By : naresh
Update: 2024-05-24 13:47 GMT
राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) रेल्वे भूमि अधिग्रहण करें तो हमें कोई आपत्ति नहीं लेकिन हमारे किसान भाइयों के कुए को जितना हो सके बचाया जाए। जिले के आमेट उपखंड क्षैत्र के सेलागुडा संरपच गंगा सिंह चुंडावत ने कहा कि ग्राम पंचायत में बहुत सारे कुंए रेलवे ट्रैक के पास है अगर इन सभी को बंद कर दिया गया तो हमारे काश्तकारो के परिवार बर्बाद हो जाएंगे, इन सभी कुंए पर आश्रित लगभग 100 परिवार है। इनका मुख्य काम ही कृषि कार्य था अगर पानी का कुआं ही नहीं होगा तो यह कृषि का कार्य कैसे करेंगे। यह कुंए गांव में पानी पीने के लिए भी मुख्य स्रोत हैं। उन्होंने रेलवे व एसडीएम से मौका देखेकर इन कुओं को बचाने की मांग की।