सेलागुड़ा में होगी रात्रि चौपाल गुरुवार को
By : naresh
Update: 2024-05-29 14:46 GMT
राजसमंद ( राव दिलीप सिंह) आमेट तहसील के सेलागुडा ग्राम में गुरुवार 30 मई को शाम 7 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करेंगे। रात्रि चौपाल में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।