परिहार बने प्रकृति अभियान के प्रभारी

By :  naresh
Update: 2024-07-02 15:03 GMT

राजसमंद (राव दिलीप सिंह) कॅरियर संस्थान द्वारा देवगढ़ उपखंड में पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे प्रकृति अभियान के लिए संस्थान द्वारा सर्व सहमति से भूपेंद्र सिंह परिहार को इस अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया और मुकेश भट्ट को संयोजक। परिहार ने बताया की प्रकृति अभियान को लेकर नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रयास किये जायेंगे। इस अभियान में परिहार के साथ शशिकान्त जोशी, संतोष पूरी गोस्वामी, राकेश शर्मा, अर्जुन गंवारिया, अशोक वैष्णव, महेश पालीवाल, अवंतिका शर्मा, भावना सुखवाल सहित कई संस्थान पदाधिकारी व आमजन शामिल रहेंगे ।

Similar News