उप मुख्यमंत्री के राजसमंद आगमन पर राजसमंद प्रशस्ति पुस्तक भेंट की

By :  prem kumar
Update: 2024-07-15 15:19 GMT

 राजसमंद (राव दिलीप सिंह)उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के आगमन पर राजसमंद झील के संस्थापक राणा राजसिंह के जीवन को केंद्रित एवं राजसमंद जिले की भौगोलिक ऐतिहासिक थाती पर साकेत साहित्य संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक राणा राजसिंह राजसमंद प्रशस्ति भेंट की गई।

साकेत उपाध्यक्ष नारायणसिंह राव ने बताया कि राजसमंद जिले में साहित्यिक लेखन प्रकाशन एवं गतिविधियों की जानकारी साकेत की विभिन्न समसामयिक विषयों ऐतिहासिक पहलुओं जन जागरूकता की प्रकाशित 28 पुस्तकों की जानकारी देते हुए यहां की काव्य उर्वरा धरा के बारे में बताया।

राजसमंद में होने वाली साकेत साहित्यिक गतिविधियों प्रकाशन के बारे में जानकर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने हर्ष व्यक्त किया एवं कवि लेखकगण के प्रति शुभकामना प्रकट की।

इस अवसर पर दिनेश श्रीमाली साकेत सलाहकार वीणा वैष्णव जिला महिला मंत्री राष्ट्रीय कवि गिरीश विद्रोही वरिष्ठ साहित्यकार शंभूसिंह मधु आमेट सामाजिक चिंतक राजकुमार दक डॉक्टर घनश्याम मुरोडिया कमल झोटा सहित अन्य साहित्यनुरागी उपस्थित थे।

Similar News