जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय एथलेटिक्स जूडो प्रतियोगिता शुरू
By : bhilwara halchal
Update: 2024-07-18 12:10 GMT
राजसमंद (राव दिलीप सिंह)भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय की संकुल संभाग स्तरीय एथलेटिक्स एवं जूडो का गीत प्रतियोगिता का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद में 18 जुलाई 2024 को हुआ। प्रतियोगिता 20 जुलाई 2024 तक आयोजित होगी।
विद्यालय प्राचार्य श्री गणेश मीणा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में जयपुर संभाग के 22 विद्यालय के कुल 228 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में भाग लेने हेतु उपस्थित हुए हैं उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय परिसर में किया गया है।