पन्नाधाय के बलिदान व महाराणा प्रताप के शौर्य को महिला शक्ति ने किया नमन

Update: 2024-08-28 10:15 GMT

राजसमन्द । भीम उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मण्डावर की पांच सौ अधिक महिला शक्ति ने सरपंच प्यारी कुमारी चौहान व लोको पायलट जसवन्त सिंह चौहान के सानिध्य में काशियो का भैरूजी स्वादरी , पन्नाधाय स्मारक कमेरी , वेबर महादेव आमेट, महाराणा प्रताप स्मारक दिवेर का अवलोकन किया।

इस अवसर पर पन्नाधाय स्मारक पर पन्नाधाय के बलिदान की कहानी को बताया गया। दिवेर स्मारक पर महाराणा प्रताप की वीरता , पराक्रम के बारे में अवगत कराया। महिला शक्ति ने इनके बलिदान व शौर्य को नमन किया। काशियो भेरूजी व वेबर महादेव के दर्शन कर कुशलता की कामना की। वेबर महादेव आमेट में महिलाओं ने गार्डन में झूले , चकरी आनन्द लिया। इस दौरान डाली देवी, सीता देवी, भंवरी देवी, मंजू देवी, गीता देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, फूली देवी, मीना देवी, भगवती देवी, गेकु देवी, मिश्री देवी, शांता देवी, जमना देवी, कोयली देवी, सुखी देवी, रोशना देवी, सुगना देवी, माली देवी, पतासी देवी, तारा देवी, बसन्ता देवी, पूरी देवी, धापू देवी, रेखा देवी, सकू देवी, मोती राम, शेर सिंह, खंगार सिंह, टिल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पन्ना सिंह, मोहन सिंह, गिरधारी सिंह, गोविंद सिंह, फतह सिंह, खीम सिंह, भीम सिंह आदि साथ थे।

Similar News