सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने ली भाजपा की सदस्यता

Update: 2024-09-04 13:52 GMT

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत आज पुनः भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि आप सब भी 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य बन सकते हैं।

सांसद ने भाजपा की सदस्यता लेने का आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि प्रजातंत्र की प्रक्रिया सदस्यता अभियान में भाग लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्य का निवारण करते हुए देश की प्रगति में हाथ बटाएं।

Similar News