अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा शस्त्र पुजन कार्यक्रम आयोजित

By :  vijay
Update: 2024-10-13 16:49 GMT

जयपुर//अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश प्रवक्ता राव दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि महासभा कि जयपुर इकाई द्वारा शस्त्र पूजा कार्यक्रम 12 अक्टूबर विजयदशमी महापर्व पर युवांसु फार्म हाउस प्लॉट नंबर 75,मित्र नगर, खिरनी फाटक,नियर जोड़ी फार्म हाउस झोटवाड़ा ,महिला प्रदेश संजोयक श्रीमती सीमा कंवर राठौड़ के फॉर्म हाउस पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रूपक सिंह ने उपरना ओढ़ा व प्रदेश महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती अनिता कंवर चौहान ने सभी कि तिलक कर सभी का स्वागत किया गया।

प्रदेश एवं जयपुर जिला पुरूष एवं महिला इकाई पदाधिकारी की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से शस्त्र पुजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राव भान सिंह रामपुरा ने कहा कि शस्त्र एवं शास्त पूजन के लिए सही विधि का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है. दशहरे के दिन सुबह स्नान कर नए वस्त्र धारण करने के बाद शस्त्रों को एक साफ स्थान पर रखा जाता है. शस्त्रों एवं शास्त्रों को अच्छी तरह से साफ किया जाता है और उन पर फूल, अक्षत, हल्दी चढ़ाई जाती है. पूजा के दौरान निम्नलिखित मंत्र का जाप किया जाता है:

“शस्त्र देवता पूजनम्, रक्षा कर्ता पूजनम्.”

इस मंत्र के माध्यम से शस्त्र देवताओं से सुरक्षा, शक्ति और विजय की कामना की जाती है. पूजा के बाद, शस्त्रों को आदरपूर्वक उनके स्थान पर रखा जाता है और उनकी देखभाल की जाती है.

शस्त्र पूजन करने से कई आध्यात्मिक और मानसिक लाभ होते हैं. यह अनुष्ठान हमें सुरक्षा और शक्ति प्रदान करता है, साथ ही जीवन में आने वाले कठिन संघर्षों में विजय प्राप्त करने की शक्ति भी मिलती है

दशहरे पर शस्त्र पूजन करना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह हमारी सुरक्षा और शक्ति का प्रतीक है. यह पूजा हमें आत्मविश्वास, साहस, और दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करती है. इस पूजा से परिवार की समृद्धि और सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है. अतः दशहरे के दिन शस्त्र पूजन करना न केवल परंपरा है, बल्कि यह हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है और जीवन में संघर्षों का सामना करने के लिए प्रेरित करता है.

इस अवसर पर महिला प्रदेश संयोजक श्रीमती सीमा राठौड़,प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रूपक सिंह,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह नाथावत,प्रदेश कोषाध्यक्ष राव भान सिंह रामपुरा, प्रदेश महासचिव श्री फतेह सिंह गौड,प्रदेश अध्यक्ष अनीता चौहान,प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र सिंह सेंगर, प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती रंजना कुमारी,जिला अध्यक्ष जयपुर श्याम सिंह खंगारोत चौसला,महिला इकाई जिला उपाध्यक्ष कल्पना सिंह,विवेक सिंह चौहान,कुलदीप सिंह राठौड़ पुरण सिंह,हैप्पी सिंह राजावत ,दिव्या प्रताप सिंह राठौड़ ,उत्तम सिंह राठौड़,आदि सभी पदाधिकारी व सदस्य गण उत्पत्ति उपस्थित रहे।

Similar News