, नाथद्वारा दर्पण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमन्द अध्यक्ष राघवेन्द्र काच्छवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमन्द संतोष अग्रवाल एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा प्रवीण कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार मानवाधिकार दिवस दिनांक 10 दिसम्बर 2024 के उपलक्ष्य में कनिष्ठ सहायक गिर्राज प्रसाद मीणा एवं होमगार्ड जानकी शर्मा के द्वारा देवी कान्ता गुर्जर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथूवास नाथद्वारा में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कनिष्ठ सहायक गिर्राज प्रसाद मीणा के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर में मानवाधिकार दिवस के उद्देश्य, संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्त्तव्यों सहित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता कानून, निःशुल्क विधिक सहायता, पॉश एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम आदि विषयों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल राजश्री सोगरिया, व. अध्यापिका सुनिता मीणा, व. अध्यापक लालूराम भील, अध्यापक पूरण माली, शा. शिक्षक अभिलाषा कंवर, अध्यापिका साधना शर्मा एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
002 फोटो कैप्शन _नाथद्वारा। मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित विद्यार्थी।