, नाथद्वारा। स्थानीय सरदार भगत सिंह एकडमी के प्राइमरी और प्री प्राइमरी के छात्र/छात्राओं ने मोबाईल एडिक्शन पर नाथद्वारा के विभिन्न चौराहो पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें मोबाईल के अधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया गया। नन्हें-मुन्ने छात्रों द्वारा गुंजोल, कोठारिया, केसुली व करोली आदि स्थानों पर नाटक का प्रदर्शन कर बताया की मोबाईल ने जहाँ लोगो के जीवन को सुखमय बनाया है वही इसने कई बीमारियों को भो जन्म दिया ह। मोबाईल से निकलने वाला रेडिएशन सभी के स्वास्थ्य व मस्तिष्क के लिए घातक है, मोबाईल के अधिक प्रयोग से सिर दर्द, आँखों से पानी आना, अनिद्रा, आँखे जलना आदि समस्या उत्पन्न हो रही है। मोबाईल के अधिक प्रयोग से शिक्षा और खेलकुद से दुर होते जा रहे है। इसलिए मोबाईल का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर ही करना चाहिए हो सके तो मोबाईल को शरीर से दूर रखना चाहिए। उक्त दुष्परिणामों को छात्रों ने बड हि मोहक अन्दाज में अभिनय कर दर्शकों को जागरूक किया। विद्यालय के संस्थापक नरेश कुमार प्रजापत ने बताया की इस नुक्कड़ नाटक का मंचन और भी कई जगह कीया जायेगा। जिससे लोगो को मोबाईल के दुष्परिणामों की जानकारी मिल सके।
001 फोटो कैप्शन _नाथद्वारा। गुंजोल चौराहे पर स्कूल के बच्चे नाटक के माध्यम से जागरूक करते हुए ।