टांक जाएंगे राष्ट्रीय स्तरीय शिविर हेतु पचमढ़ी मध्य प्रदेश

Update: 2024-12-11 12:52 GMT

राजसमंद (राव दिलीप सिंह परिहार)जिले से राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्थानीय संघ कुंभलगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंचौली के शारीरिक शिक्षक एवं स्काउटर राकेश टॉक स्काउटिंग की सर्वोच्च योग्यता हेतु राष्ट्रीय स्तर के लीडर ट्रेनर प्रशिक्षण हेतु में 15 से 21 दिसंबर 2024 तक के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) जाएंगे।

राजसमंद जिले की जिला संगठन आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित 55 वे लीडर ट्रेनर प्रशिक्षण शिविर के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी एमपी हेतु 12 दिसंबर 2024 को राजसमंद जिले के जिला प्रशिक्षण आयुक्त ( स्काउट) राकेश टांक राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे।

इस शिविर में दिल्ली से 1, कर्नाटक से 12, ओड़ीसा से 3, साउथ रेलवे से 3, तमिलनाडु से 8, साउथ ईस्ट रेलवे से 2 ,साउथ रेलवे से 1, उत्तराखंड से 1,वेस्ट रेलवे से 1, केवीएस से 1, महाराष्ट्र से 1 व राजस्थान प्रदेश से 9 कुल 43 संभागियों का चयन राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा लीडर ट्रेनर प्रशिक्षण हेतु हुआ है ये सभी संभागी 15 से 21 दिसंबर 2024 तक पचमढ़ी एमपी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

श्री टांक राजसमंद जिले के पहले स्काउटर है जिनका चयन लीडर ट्रेनर प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा हुआ है।

Similar News