उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का दो दिवसीय राजसमंद और उदयपुर प्रवास

By :  vijay
Update: 2024-12-13 13:30 GMT

राजसमंद (राव दिलीप सिंह)राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और राजसमंद की पूर्व सांसद दिया कुमारी राजसमंद और उदयपुर में दो दिवसीय प्रवास करेगी।

13 दिसम्बर को राजसमंद में रात्रि विश्राम के पश्चात 14 दिसंबर को प्रातः 11 बजे नाथद्वारा से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी जहां आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन को संबोधित करेगी। कार्यक्रम के पश्चात सायं 3.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय राजसमंद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी।

15 दिसम्बर को देसूरी की नाल में सड़क एवं घाट सेक्शन का अवलोकन करेगी। जहां आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थाई समाधान निकाला जाएगा। तत्पश्चात मुंडारा में राज्यमंत्री देवाराम ओटासी के मातृ शोक में सम्मिलित हो निवास स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

Similar News