मंदिर मंडल नवनियुक्त सीईओ राजेश शर्मा ने श्रीजी दर्शन कर संभाला पदभार

By :  vijay
Update: 2025-02-12 15:58 GMT



नाथद्वारा( दर्पण पालीवाल)। मंदिर मंडल नाथद्वारा के नव नियुक्त सीईओ राजेश शर्मा ने बुधवार को पदभार संभाला । नाथद्वारा पहुंचने के बाद सीईओ शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर पहुंच श्रीजी प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए ओर दंडवत कर सफल कार्यकाल की कामना की। दर्शन दौरान राजस्व अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित, न्यु कोटेज मैनेजर युवराज गुर्जर, नितिन पानेरी साथ रहे। इसके बाद शर्मा मंदिर मंडल कार्यालय पहुंचकर पदभार सम्भाला। इस अवसर पर मंदिर मंडल के राजस्व अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित एवं स्टाफकर्मियों ने ईकलाई ओढ़ाकर उनकी अगवानी की। इस दौरान मंदिर मंडल कामगार यूनियन के अध्यक्ष निरंजन गोरवा, उपाध्यक्ष ख्यालीलाल लौहार की अगुवाई में पदाधिकारियों ने ईकलाई ओढ़ाकर एवं श्रीजी प्रभु की छवि भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मोहनलाल लौहार, अजय लौहार, भीमसिंह, शिवकांत, अनिल लौहार आदि मौजूद थे। 

Similar News