विश्व जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य मे विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

राजसमंद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमन्द राघवेन्द्र काछवाल एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा प्रवीण कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार विश्व जैव विविधता दिवस 22 मई के उपलक्ष्य में होमगार्ड जानकी शर्मा के द्वारा नरेगा स्थल नाथुवास नाथद्वारा पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में होमगार्ड जानकी शर्मा के द्वारा नरेगा श्रमिक महिलाओं को जैव विविधता दिवस की जानकारी देते हुए जैव विविधता के महत्व की जानकारी प्रदान की। साथ ही जैव विविधता के संरक्षण हेतु जागरूक भी किया। इसके साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव, जल संरक्षण हेतु किये जाने वाले प्रयास, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव सहित राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता कानून, निःशुल्क विधिक सहायता, पाॅश एक्ट, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, महिलाओं के अधिकारों, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि विषयों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।