राजसमंद : मानसिंहजी का गुड़ा के पास मिली अज्ञात महिला का शव, पहचान अब भी बाकी
By : मदनलाल वैष्णव
Update: 2025-06-06 09:05 GMT

राजसमंद। जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। गुरुवार को केलवा-गोमती फोरलेन पर मानसिंह जी का गुड़ा के पास सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। हैरानी की बात यह है कि घटना के दूसरे दिन भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और महिला की पहचान स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मृतका की तस्वीर भेजी गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति उसकी पहचान कर सके।