श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर विश्वास स्वरूप का करेंगे भ्रमण
राजसमंद । श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक 21 जून शनिवार को राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त कार्यक्रम अनुसार वे यहाँ दोपहर 2 बजे प्रजापति धर्मशाला कांकरोली पहुंचकर श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लेंगे। सायं 4 बजे निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 5:30 पर पर प्रस्थान कर नाथद्वारा पहुंचकर प्रभु श्रीनाथ जी के दर्शन करेंगे। यहाँ से 7 बजे प्रस्थान कर विश्वास स्वरूप पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस राजसमंद में करेंगे एवं 22 जून रविवार को यहाँ से माउंट आबू के लिए प्रस्थान करेंगे।