बादरिया मण्डावर संकुल स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
राजसमंद। प्राथमिक विद्यालयी संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बादरिया ( मण्डावर) में मुख्य अतिथि युवा नेता समाज सेवी रणजीत सिंह रावत के सानिध्य में हुआ। अति विशिष्ट अतिथि मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान, समाजसेवी जसवन्त सिंह, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, डाउ सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ संगीता मीना ने की।
खेलकूद प्रतियोगिता में पांच ग्राम पंचायत क्षेत्र काछबली, मण्डावर, लाखागुड़ा, बग्गड़, पीपलीनगर क्षेत्र की 21 विद्यालय के 205 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि युवा नेता रणजीत सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा सहित क्षेत्र के विकास की कोई कमी नहीं आएगी। खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया तथा खेल क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए आह्वान किया। रावत ने मण्डावर क्षेत्र के विकास के लिए बादरिया विद्यालय में दो कक्षा कक्ष व टीन शेड, बादरिया खजुरिया और आंदड़ाई में रोड लाइट, ढाक का चौड़ा में रोड लाइट, मण्डावर में स्टेडियम समेत विभिन्न विकास कार्य की घोषणा के साथ शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
सरपंच प्यारी कुमारी चौहान ने मण्डावर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभिन्न विकास कार्य को करवाने हेतु अपनी मांग रखी। समाजसेवी जसवंत सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक देने तथा विद्यालय में प्रिंटर देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को भाजपा कुकर खेडा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह, समाजसेवी जसवंत सिंह पूर्व सैनिक राम सिंह पीईईओ संगीता मीना ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन प्रधानाध्यापक पवन कुमार शर्मा ने किया तथा अध्यापक दिवराज मेघवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अशोक सैनी ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी चुन्ना सिंह, प्रताप सिंह, एसएमसी अध्यक्ष कान सिंह, लक्ष्मण सिंह, नोल सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, जेठ सिंह, टिल सिंह, चुन्ना सिंह, दीप सिंह, देवी कुमारी, मूल सिंह, जग्गा सिंह, पूनम सिंह, उप सरपंच सुभाष सिंह, वार्डपंच दर्शना देवी, भंवर सिंह, देवी सिंह, सोहन सिंह, गणेश सिंह, पूरण सिंह, रमेश सिंह, देवी सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद थे।
बादरिया बनी कबड्डी छात्रा वर्ग में फाइनल विजेता
खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटन मैच कबड्डी छात्र वर्ग पायरी बनाम हामातो की गुआर हुआ। जिसमें पायरी विजेता रही। खो- खो बालिका वर्ग में पायरी ने मामावड को हराया । इसी तरह झुतरा ने धवाला कलां को हराया। खो- खो बालक वर्ग में धवाला कलां ने झुतरा को हराकर फाइनल जीत दर्ज की। स्थानीय विद्यालय बादरिया ने बालिका वर्ग कबड्डी में बाजी मारते हुए लाम्बा चौड़ा को हराकर फाइनल अपने नाम किया। इस दौरान जनरल रेफरी अंजू गहलोत, सुल्तान सिंह , गोरु लाल मीना, धीरज हरि गॉड, रामकंवरी, बलवंत सिंह ,रणजीत सिंह छोटू सिंह, पवन बिश्नोई, राम प्रकाश सैनी ,महेश कुमार सैनी , प्रियंका चौहान, भूपेंद्र सिंह , किशन सिंह, हरि सिंह, भंवर सिंह, नरेंद्र घोसलिया, गजानन मीना, अनिल डुखिया, जगदीश लाल खटीक , दीपक शर्मा, प्रकाश राम दसाणा आदि शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।