बादरिया मण्डावर में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

Update: 2025-07-28 10:30 GMT

राजसमंद |ग्राम पंचायत मण्डावर काछबली, पीपली नगर, बग्गड़ और लाखागुड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के संकुल स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता ग्राम पंचायत मण्डावर के राप्रावि बादरिया में संपन्न हुई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान व समाजसेवी जसवन्त सिंह चौहान थे। अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संगीता मीना ने की। सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सरपंच प्यारी कुमारी चौहान, समाजसेवी जसवंत सिंह चौहान, चुन्नासिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र सिंह, नोल सिंह, पप्पू सिंह, जेठ सिंह, टिल सिंह सहित 76 भामाशाहों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 192 विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक, प्रतिनियुक्ति स्टाफ, टीम प्रभारी सहित 48 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सरपंच प्यारी कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व जन कल्याण के हर सम्भव कार्य किये जा रहे है तथा अनवरत जारी रहेंगे।

जनरल रेफरी अंजू गहलोत ने खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्र वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में मामावड विजेता तथा उप विजेता ढाक का चौड़ा रही। छात्रा वर्ग कबड्डी में लाम्बा चौड़ा व बादरिया ने बाजी मारी। छात्रा वर्ग जिम्नास्टिक में चतरपुरा विजेता व बादरिया उपविजेता रही। विचित्र वेशभूषा में पायरी विजेता रही। एकल नृत्य में पायरी विजेता, ढाक का चौड़ा उप विजेता रही। खेलकूद प्रतियोगिता की जनरल चैम्पियनशिप लाम्बा चौड़ा ने जीती। वही सांस्कृतिक प्रतियोगिता की जनरल चैम्पियनशिप पर पायरी ने कब्जा जमाया। बादरिया ने ऑल राउंडर प्रदर्शन करते हुए खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अव्वल रहा। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी रामलाल कलाल, जगदीश लाल खटीक, भंवर सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक पवन कुमार शर्मा, दिवराज मेघवाल, सुल्तान सिंह बलवंत सिंह चौहान, रणजीत सिंह, गोरुलाल मीना, माया बायल, किशोर सिंह, प्रियंका चौहान, रक्षा जोशी, हरि सिंह, प्रकाश राम दसाणा, पवन विश्नोई, धीरज हरि गौड़, अनिल डूकिया, भूपेंद्र सिंह, महेश सैनी, राम प्रकाश सैनी, छोटू सिंह, नरेंद्र घोषलिया, दीपक शर्मा, देवी कुमारी सहित कई शिक्षक व शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। संचालन अध्यापक अशोक सैनी पायरी ने किया। प्रधानाध्यापक पवन कुमार शर्मा व दिवराज मेघवाल ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राम सिंह, प्रेम सिंह सोमेश्वर, गणेश सिंह, प्रभु सिंह, गोविन्द सिंह, भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवी कुमारी, नारायण सिंह आदि ग्रामीण व नर- नारी मौजूद थे।

Similar News