दिवा मिस एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता2025 में नाथद्वारा की बहु ने जीता खिताब
By : vijay
Update: 2025-04-13 19:26 GMT
दर्पण पालीवाल नाथद्वारा। देहरादून में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 प्रतियोगिता में नाथद्वारा की इशा जेठानी ने भारत के अनेक राज्यों से आई 40 महिला प्रतिभागीयो को हरा कर मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर इशा जेठानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय थी। पिछले वर्ष भी ईशा जेठानी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें वो द्वितीय स्थान पर जीत दर्ज की थी
और इस वर्ष उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर मिसेज इंडिया का क्राउन नाथद्वारा के लिए जीता। खिताब जीतने के बाद नाथद्वारा आगमन पर तुलसी कल्याण अध्यक्ष रेखा माली,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी चौधरी,चेतना सोनी, प्रियंका पुरोहित, मीनाक्षी, कांता ने श्रीनाथ जी की छवि भेट कर व उपरणा ओढा कर स्वागत अभिनंदन किया।