आईड़ाणा गाजण माता 37.51 लाख में मंदिर शिखर कलश चढ़ेगा

By :  vijay
Update: 2025-02-08 11:36 GMT

राजसमंद ( राव दिलीप सिंह परिहार)जिले के आईड़ाणा क़स्बे में नवनिर्मित परिहार वंश कुलदेवी मां चामुण्डा ( गाजण) माता मन्दिर में नवनिर्मित मंदिर के शिखर पर पांच-दिवसीय दिवसीय कलश प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार भजन संध्या के साथ मुर्ति श्रृंगार एवं शिखर कलश कि बोलियां लगाई गई।

श्री गाजण माता मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मिडिया प्रकोष्ठ प्रभारी राव दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि   गाजण माता मन्दिर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह फतावत, कोषाध्यक्ष जोरावर सिंह, सचिव ललीत सिंह के मुख्य आतिथ्य में बोलियों का शुभारंभ किया इस सर्व प्रथम बोली का शुभारंभ माता रानी के तिलक चढ़ावे को लेकर लगाई गई अन्तिम बोली तिलक कि राव इन्द्र सिंह पिता भीम सिंह फतावत के नाम 1.65 लाख रही । इस तरह 37.51 लाख में राव शंकर सिंह प्रताप सिंह फतावत चढ़ाएंगे शिखर कलश

कल रात्रि को भजन संध्या के साथ साथ माताजी के चढ़ावे की बोलियां लगाई गई, बोली का कार्यक्रम रात्रि 10 बजे प्रारम्भ हुआ जो प्रातः सवा पांच बजे संपन्न हुआ, चढ़ावा की सेवा निम्नानुसार प्राप्त हुई है

1. मुख्य कलश -   शंकर सिंह जी/प्रताप सिंह   फतावत 37,51,000/-

2. प्रथम पोशाक  पारस कुंवर धर्मपत्नी लक्ष्मण सिंह   नंगावत 571000 + 501000 के आभूषण स्वैच्छा से

3. प्रथम माला श्रवण सिंह  /नवल सिंह  देवीदावत 201000

4. प्रथम तिलक इंद्रसिंह  /भीमसिंह  फतावत 165000

5. प्रथम चंवर किशोर सिंह  /भूरसिंह  नंगावत 411000

6. प्रथम भोग भोपालसिंह  /भवानी सिंह  फतावत 621111

7. प्रथम दर्शन धुल सिंह  /भानसिंह जी फतावत 231111

इस मौके पर हिम्मत सिंह, जोरावर सिंह, शंकर सिंह, किरण सिंह, श्रवण सिंह, दिलीप सिंह,भोपाल सिंह ,मदन सिंह , कुशाल सिंह, लोकेन्द्रसिंह, दिलीप सिंह प्रहलाद सिंह, कान सिंह वंदन सिंह, भगवत सिंह, गोविन्द सिंह, नारायण सिंह, धुल सिंह, रतन सिंह,किशन सिंह, महेन्द्र सिंह, श्याम सिंह जीवन सिंह, सुरेन्द्र सिंह,दलपत सिंह,रघुवीर सिंह,श्रवण सिंह , नारायण सिंह, घनश्याम सिंह,आदी सारेसा परिहार कि उपस्थिति में बोलियां लगाई गई।

Similar News