राजसमंद। नगर परिषद में एडीएम नरेश बुनकर ने नगर परिषद प्रशासक का पदभार ग्रहण किया। पूर्व सभापति अशोक टांक, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय सहित परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के पश्चात एडीएम नरेश बुनकर ने नगर परिषद की वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ किया जाएगा।