100 दिन के लिए गांधी चबूतरे पर निराश्रित गोवंश सेवा अभियान शुरू

By :  prem kumar
Update: 2025-04-15 11:08 GMT
100 दिन के लिए गांधी चबूतरे पर निराश्रित गोवंश सेवा अभियान शुरू
  • whatsapp icon

 राजसमंद (राव दिलीप सिंह परिहार) जिले के आमेट में हर वर्ष की भांति लगातार 7 वे वर्ष गोभक्त सेवा समिति द्वारा भीष्ण गर्मी में निराश्रित गो वंश की सेवा का 100 दिवसीय अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत प्रतिदिन करीब एक क्विंटल रजका या हरा घास गोवंश को खिलाया जाएगा। भीष्ण गर्मी में दिन भर की परेशानी से जूझते गोवंश को गौभक्तों द्वारा गांधी चबूतरे पर जन सहयोग से हर वर्ष रजका की सेवा की जाती हैं। हरे रजका घास की सेवा रात्रि 8 बजे की जाती हैं। यह सेवा अच्छी बरसात होने के बाद चहुं ओर हरी घास उगने तक जारी रहती हैं। इस बार सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद हैं। गो सेवा में समिति अध्यक्ष धर्मेश छीपा, मुकेश सिरोया, चंद्र प्रकाश गर्ग, महावीर कोठारी, भेरूलाल टेलर, भाविप अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सुरेश सोनी , गणपत लाल चौधरी सहित अन्य गोभक्त समय समय पर रजका हरा घास वितरण की सेवा में सहयोग करते हैं। 

Similar News