व्यायामशालाओं का किया औचक निरीक्षण
By : vijay
Update: 2025-07-08 11:53 GMT

राजसमंद। खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिला खेल अधिकारी राजसमंद धर्मदेव सिंह, भीलवाड़ा के कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट एवं चित्तौड़गढ़ के प्रशिक्षक राम रतन गुर्जर द्वारा नाथद्वारा स्थित प्रमुख कुश्ती अखाड़ों जैसे अंबाबाड़ा व्यायामशाला, गोवर्धन कुंड व्यायामशाला, शक्ति पुत्र व्यायामशाला, ब्रजवासी व्यायामशाला एवं सत्र पर्यन्त कुश्ती अकादमी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा कुश्ती अकादमी प्रारंभ करने की संभावनाओं के साथ-साथ उपलब्ध खेल सुविधाओं का आकलन किया गया एवं उन्हें और अधिक विकसित किए जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।