वन मंत्री शर्मा रविवार को लेंगे बैठक, प्रभु श्री चारभुजानाथ जी और श्रीनाथजी के करेंगे दर्शन

By :  vijay
Update: 2025-08-01 11:20 GMT

राजसमंद, । वन मंत्री संजय शर्मा रविवार 3 अगस्त को राजसमंद दौरे पर रहेंगे। वे 2 अगस्त को शाम 5 बजे जयपुर से राजसमंद के लिए प्रस्थान किया जाएगा, जो दूध–नसीराबाद–भीलवाड़ा–गंगापुर मार्ग से होते हुए रात्रि 10 बजे राजसमंद पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, राजसमंद में होगा।

3 अगस्त को सुबह 11 बजे वन एवं पर्यावरण विभाग की राजसमंद जिले में बजट घोषणाओं, पौधारोपण व अन्य योजनाओं तथा विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार, राजसमंद में लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे राजसमंद से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे चारभुजानाथ जी पहुंचेंगे, जहां मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे। 2.30 बजे चारभुजानाथ जी से प्रस्थान कर 3.30 बजे नाथद्वारा पहुंचेंगे और श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगे। सायं 5 बजे नाथद्वारा से प्रस्थान कर 5.30 बजे पुनः राजसमंद पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, राजसमंद में होगा।

4 अगस्त को प्रातः 9 बजे माननीय मंत्री चित्तौड़गढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Similar News