जिला कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर कोर्ट कार्मिकों से किया सीधा संवाद, बार एसोसिएशन को दिलाई शपथ

Update: 2026-01-24 14:50 GMT


 

राजसमंद । ज़िले के माननीय संरक्षक न्यायाधिपति   चंद्रप्रकाश  माली का बुधवार को राजसमंद आगमन हुआ। माननीय न्यायाधिपति के सर्किट हाउस पहुँचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अल्का शर्मा, जिला कलक्टर  अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक  ममता गुप्ता सहित न्यायिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर एसीबी न्यायालय जज   अनिल कुमार शर्मा, एससी-एसटी कोर्ट न्यायाधीश श्रीमती अभिलाषा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  ममता सैनी, एनआई एक्ट कोर्ट जज   यतीन्द्र चौधरी, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, जिला न्यायालय प्रबंधक  दीपक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। सर्किट हाउस परिसर में माननीय न्यायाधिपति माली को राजस्थान पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इसके पश्चात माननीय न्यायाधिपति  माली ने जिला न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला एवं सेशन जज अल्का शर्मा ने विस्तार से न्यायालय परिसर का निरीक्षण कराया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जस्टिस  माली ने कोर्ट के कार्मिकों से भी सीधा संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न न्यायालयों, अभिलेख कक्ष, स्थापना शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा न्यायिक कार्यों की प्रगति एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन एवं आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

माननीय न्यायाधिपति के इस दौरे से जिला न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्यों को लेकर सकारात्मक वातावरण बना तथा अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों में उत्साह का संचार हुआ।

बार एसोसिएशन को दिलाई शपथ:

दोपहर 3 बजे माननीय न्यायाधिपति   चंद्रप्रकाश  माली ने जिला बार एसोसिएशन राजसमंद के शपथ ग्रहण समारोह में भी सहभागिता की। समारोह में उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। मंच पर जिला एवं सेशन जज अल्का शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयदेव कच्छावा एवं 2025 के निवर्तमान अध्यक्ष रामलाल जाट मौजूद रहे।

न्यायाधिपति   चंद्रप्रकाश  माली ने वर्ष 2026 की कार्यकारिणी-अध्यक्ष जयदेव कच्छावा, उपाध्यक्ष अक्षय पालीवाल, सचिव नरोत्तम पालीवाल, सह सचिव खुशवंत सिंह झाला, कोषाध्यक्ष प्रवीण मंडोवरा, पुस्तकालय सचिव गिरधर सेन को शपथ दिलाई। 

Similar News