देश कि उन्नति व प्रगति के साथ राजपुताना संस्कृति को संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी - सीमा कंवर राठौड़

By :  vijay
Update: 2024-09-19 14:57 GMT

जयपुर// अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने के प्रदेश प्रवक्ता राव दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि महासभा स्थापना दिवस झोटवाड़ा में स्थित युवांस फार्म हाउस पर मनाया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश पदाधिकारी ने उपस्थित रहते हुए सहयोग किया गया । सभी ने प्रुभ   के सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ क्षत्रिय समाज एवं राष्ट्र के लिए मंगलकामनाएं कि एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष   शिवराज सिंह शक्तावत ने कहा कि केसरिया ध्वज क्षत्रिय स्वाभिमान एवं साहस का परिचय रहा है वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप,शिवाजी महाराज एवं राणी लक्ष्मी बाई , वीरांगना रानी दुर्गावती,वीर दुर्गादास आदी ने केसरिया ध्वज लहराते हुए हम सभी को साहस , स्वाभिमान, एवं क्षत्रियता पाठ पढ़ाया है सभी क्षत्रियों को केसरिया ध्वज अपने रावले , प्रतिष्ठानों पर लगाने चाहिए जो सदियों से हमारी पहचान का प्रतीक रहा है । राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष   मधु कवर राठौड़ ने स्थापना दिवस पर सम्बोधित करते हुए कहा कि देश विदेश एवं प्रदेश में निवासरत सभी क्षत्राणियों को क्षत्रिय समाज हित केसरिया ध्वज की शपथ लेकर एकता के साथ एक जुट होकर सेवा में कदम बढ़ाने चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ रूपक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हि सर्वोपरि है संगठन से ही हमारी पहचान है ,और संगठन से ही हमारी पहचान बनी हुई है इसलिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट हमारे लिए सर्वोपरि है, किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि संगठन से जुड़े विचारों के प्रति हमारी निष्ठा एवं समर्पण होना चाहिए, इस लोकतंत्र में संगठन के बिना मानव जीवन अधुरा है प्रत्येक क्षेत्र में संगठित रहना चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि संगठन के बेनर तले न कोई छोटा है न कोई बड़ा सभी को सम्मान अधिकार है ,अपने अपने कार्य के प्रति निष्ठावान होकर क्षत्रिय समाज सेवा में कदम बढ़ाए।

महिला इकाई प्रदेश संयोजिका   सीमा कंवर राठौड़ ने स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महासभा का उद्देश्य के अनुरूप अपने आचरण और व्यवहार को अपने समाज अपने परिवार अपने देश के उन्नति और प्रगति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, उनके साथ ही लोकतंत्र में राजपुताना संस्कृति को संजोए रखना हमारी पुर्ण जिम्मेदारी है हमारी बच्चों को नयी और सही दिशा दिखाने के लिए सब बडो को अनुज का मार्ग दर्शक करतें हुए प्रयास करने चाहिए। वहीं राठौड़ ने आगे कहा कि सभी सदस्य को अपने समय अनुसार अपने क्षमता अनुसार संस्था को सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए और एकजुट होकर एक परिवार बन कर संस्था को आगे लेकर जाना के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज सिंह शक्तावत, राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष मधु कंवर राठौर,प्रदेश संरक्षक राज बहादुर सिंह जादौन, महिला इकाई प्रदेश संयोजिका   सीमा कंवर राठौड़,प्रदेश अध्यक्ष डॉ रूपक सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह नरूका, माधोगढ़, महिला प्रदेश अध्यक्ष  अनीता कंवर चौहान,प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री जगत सिंह परमार,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष  रघुवीर सिंह नाथावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष राव भान सिंह रामपुर, प्रदेश महासचिव फतेह सिंह गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी सिंह धिरावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष  कंचन राठौड़ महिला , वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष   जीवंत कंवर ,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज राजावत ,प्रदेश संगठन मंत्री   रंजना सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र सिंह सेंगर, महिला इकाई संभाग अध्यक्ष  उमा कंवर राठौड़ संभाग विधि अध्यक्ष गोपेंद्र सिंह शेखावत, राम सिंह नरूका माधोगढ़ लक्ष्मणगढ़, धर्मेंद्र सिंह तंवर जिला महामंत्री, महिला जिला अध्यक्ष जयपुर,  मंजू कंवर राठौर   सिंह सीमा राठौर , जिला उपाध्यक्ष   कल्पना सिंह हाड़ा,  पूनम राठौर जिला संगठन मंत्री   रेनू कंवर शक्तावत , मिथिलेश कंवर, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप सिंह राठौर,जिला अध्यक्ष जयपुर   श्याम सिंह चौसला, जिला संगठन मंत्री जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सारंगदेवोत, धर्मेंद्र सिंह शेखावत , अजय सिंह तंवर,प्रदीप सिंह युवराज सिंह शेखावत, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह शेखावत वीरेंद्र सिंह राठौड़ निहाल सिंह राजावत जिला संगठन मंत्री देवेंद्र पाल सिंह परमार सुरेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ राखी सिंह हरदयाल सिंह परमार संजय सिंह नरेश सिंह शेखावत राजेश चौहान प्रवीण सिंह नाथावत भानु प्रताप सिंह खंडवा नरेंद्र सिंह शेखावत प्रवीण सिंह परमार डॉ अनुराग सिंह बगला राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Similar News