राजसमंद: रेलमगरा प्रधान चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राजसमंद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

By :  vijay
Update: 2025-06-15 18:15 GMT
  • whatsapp icon

राजसमंद: कांग्रेस पार्टी ने राजसमंद जिले में अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। रेलमगरा के युवा और जुझारू प्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान को राजसमंद कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा की गई, जिससे आदित्य प्रताप सिंह को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका मिली है।

आदित्य प्रताप सिंह चौहान को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है जब कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों और स्थानीय स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से जिले में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और विभिन्न गतिविधियों को गति देने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह नियुक्ति आदित्य प्रताप सिंह की पार्टी के प्रति निष्ठा, उनकी कार्यशैली और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में इस फैसले से उत्साह का माहौल है। कांग्रेस पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में राजसमंद जिले में पार्टी और मजबूत होगी तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश संचार होगा।

Tags:    

Similar News