22 को राजसमन्द होगा तिरंगामय - पालीवाल

By :  vijay
Update: 2025-05-17 14:20 GMT

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह परिहार)केंद्रीय नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा आयोजन समिति एवं सर्वसमाज के द्वारा राजसमन्द जिला मुख्यालय पर 22 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी । अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा के आयोजन से पूर्व तिरंगा यात्रा आयोजन समिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर तिरंगा यात्रा संभाग समन्वयक विधायक दीप्ति माहेश्वरी व भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के सानिध्य में हुई इस बैठक में जगदीश पालीवाल ने तिरंगा यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि यह तिरंगा यात्रा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद देश के वीर जवानों के सम्मान के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमे सर्व समाज सभी वर्ग का समावेश रहेगा इसके साथ ही यह यात्रा सेना की सफलता का भी प्रतीक बन करके प्रत्येक जनता तक यह बात जाएगी में जिले के सभी नागरिकों से भी यही आह्वान करता हु की देश की सेना व अपने वीर जवानों के सम्मान के लिए आओ तिरंगा यात्रा में शामिल होकर के उनका सम्मान करें । संभाग समन्वयक व विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने तिरंगा यात्रा आयोजन समिति के प्रत्येक सदस्य से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव मांगे व विस्तार से चर्चा की व यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई । इस अवसर पर जिला प्रमुख रतनी देवी जाट तिरंगा यात्रा कार्यक्रम संयोजक अशोक रांका पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ वीरेन्द्र पुरोहित नंद लाल सिंघवी पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक सुनील जोशी सुनील गांधी सविता सनाढ्य विशाखा तिवारी सविता पारीक टीना सेन पूजा बंग प्रेम हाड़ा सोना सिंह सहित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य व सर्वसमाज के पदाधिकारी उपस्थित थे

Tags:    

Similar News